गणतन्त्र दिवस पर डीजीपी ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित

" alt="" aria-hidden="true" />


लखनऊ (दिवाकर सिंह)। पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 ओ0पी0 सिंह द्वारा 26 जनवरी, 2020 को पुलिस मुख्यालय गोमती नगर विस्तार में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।
पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को शुभकामनायें देते हुए भारतीय गणतन्त्र दिवस के अवसर पर संकल्प दिलाया गया ‘‘हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिये दृढ़ संकल्प लेते हैं।’’ 
पुलिस महानिदेशक ने विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्राप्त करने वाले 06 पुलिस कार्मिकों, सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक प्राप्त करने वाले 72 पुलिस कार्मिकों को बधाई दी।
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा 45 पुलिस कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, 200 पुलिस कार्मिकों को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, 29 पुलिस कार्मिकों को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (प्लेटिनम), 96 पुलिस कार्मिकों को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (स्वर्ण) एवं 360 पुलिस कार्मिकों को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (रजत) प्रदान किया गया। उनके द्वारा सभी को बधाई दी गयी तथा मुख्यालय में निम्नांकित पुलिस कार्मिकों को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा अलंकृत किया गया। *प्रशंसाचिन्ह(गोल्ड)*
1-डा0 संजय एम0 तरडे, अपर पुलिस महानिदेशक 2-राहुल श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक 3 रजनीश वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक 4-श्याम नारायण कनौजिया, मुख्य आरक्षी 5कपिल कुमार रावत, आरक्षी।
*प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर)*
1-सुजानवीर सिंह, पुलिस महानिदेशक 2-डा0 के0एस0 प्रताप कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक 3 महेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक 4- जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक 5- श्रीश्चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक 6-श्रीमती शुभ्रा भाष्कर, अपर पुलिस अधीक्षक 7 संगीत कुमार, रेडियो निरीक्षक 8-कमला कान्त मिश्र, उपनिरीक्षक 9- अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक परिवहन 10-जितेन्द्र यादव, कम्प्यूटर आपरेटर 11- मनोज सिंह चन्देल, कम्प्यूटर आपरेटर 12-सुनील कुमार ठाकुर, मुख्य आरक्षी 13- राम प्रकाश सिंह, मुख्य आरक्षी 14-अनुपम सक्सेना, मुख्य आरक्षी 15-मु0 हजरत अली, मुख्य आरक्षी 16- बसंत प्रसाद, मुख्य आरक्षी चालक 17-महेन्द्र पाल सिंह, आरक्षी 18-आशीष कुमार राठौर, आरक्षी 19- प्रसिद्धन यादव, आरक्षी चालक।
पुलिस महानिदेशक ने उक्त अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा किः- भारतीय गणतंत्र के 70 वर्ष पूरे होने पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई!
26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। देश के संविधान में ‘जनता के द्वारा जनता के लिए ‘शासन’ की मूल भावना निहित है। हजारों लाखों शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से हमें यह दिन प्राप्त हुआ है। स्वतंत्रता के पश्चात् पिछले 73 वर्षाें से उत्तर प्रदेश पुलिस ने लगातार राष्ट्र की सेवा की है। प्रत्येक वर्ष उ0प्र0पुलिस ने लोक सेवा में कुछ न कुछ उपलब्धियाॅ हासिल की हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए बीता वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों का वर्ष रहा।  लखनऊ एवं गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली का शुभारम्भ और पुलिस मुख्यालय के इस नवीन भवन का लोकार्पण, दो ऐसी उपलब्धियाॅं रहीं हैं, जो उत्तर प्रदेश पुलिस के भविष्य की दिशा व दशा तय करेंगी। मुझे आशा है कि हम अपनी योजनाओं में पूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे।
पुनः आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी।